शनिवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष:-समय पर कार्य होंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग है। आज आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों के हित के लिए तत्पर रहेंगे।
वृष :-अपने काम पर ध्यान दे। आज पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों से समाज में आपकी आलोचना हो सकती है। सतर्क रहें और सही समय पर निर्णय लें। नौकरी में वाद-विवाद से बचकर रहें
मिथुन:- आपकी कोशिशों से परिवारजनों में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक मामलो में अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। करियर में अवसर चूकने से निराशा होगी। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे।
कर्क :-आपके आपसी सौहार्द से साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। व्यापार में बदलाव आएगा।
सिंह:-विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा एवं खर्च होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कोई चौंकाने वाली खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी।
कन्या :-कार्यक्षेत्र में विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। कामकाज में आशानुकूल उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
तुला :-आलस की अधिकता से उन्नति रुकी हुई है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनते बनते रुक जाएंगे। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होगा। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
वृश्चिक:- आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
धनु :- आज व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक प्रवास में सतर्कता की आवश्यकता है, पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखे। नया कारोबार जल्द शुरू होने वाला है।
मकर:-आपकी मेहनत से व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरा करेगे। जीवनसाथी की नासमझी के कारण नाराज रहेंगे।
कुंभ :-संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सार्थक होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उपयुक्त है। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना बनती हैं। कई दिनों से रुका पैसा मिलने के योग है।
मीन:-आज के दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिजनों से मेल जोल बढ़ेगा,कटु वचन बोलने से बचे। गलत संगत छोड़ दें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features