शनिवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष:-यदि आप चाहते हैं कि आगे बढ़ें तो अपने काम करने के तरीकों को बदलें और सकारात्मक सोच रखें। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृष:-किसी विशेष कार्य के होने से राहत मिलेगी। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप अपने आपको कब बदलने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन:- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। दान-धर्म में रुचि बढे़गी। कार्यस्थल पर लापरवाही से काम न करें। व्यापार-धंधे में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। पारिवारिक जीवन में संताप मिल सकता है।
कर्क:- दिन शुभ है, किसी से मिलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह:- किसी कार्य के होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा। पारिवारिक सदस्यों से मदद न मिलने से क्रोध बढे़गा। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।
कन्या:- आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति बढे़गी। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। व्ययों में कमी करें। आर्थिक मामलों में देरी न करें।
तुला:- व्यापारिक नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। आंख से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
वृश्चिक:- करते कुछ हैं होता कुछ है। कार्य में आ रहे विघ्न से चिंतित रहेंगे। भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर आपके निर्णय का विरोध होगा। अधिकारियों का कोप सहन करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका है।
धनु:- अपने रहन-सहन में परिवर्तन लाना होगा। वैवाहिक प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहार कुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की चिंता रहेगी।
मकर:- जो सोच रहे हैं, उसे पूरा करेंगे। व्यापार, कारोबार में लाभकारी बदलाव होंगे। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। शनि देव की आराधना करें, लाभ होगा।
कुंभ:- आज के दिन लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। माता-पिता और जीवनसाथी के बीच तालमेल स्थापित करने की कोशिश करेंगे।
मीन:- आज पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण हो रहे हैं। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है। संतान के प्रति निर्णय लेने में विलंब न करें। आप बहुत जल्दी दूसरों के चक्कर में आ जाते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features