शनिवार के दिन इन चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं शनिदेव, सुख-समृद्धि का मिलता है आशीष

शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है। इस दिन शनिदेव की आराधना से जातक को अपने जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इसी के साथ शनि दोष से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में यदि आप भी शनिदेव की विशेष कृपा के पात्र बनना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन इन चीजों का दान जरूर करें।

मिलती है शनिदेव की कृपा
शनिवार के दिन आप काले तिल और सरसों का तेल का दान कर सकते हैं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखते हैं। इसके साथ ही शनिदोष से भी व्यक्ति को राहत मिल सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना शुभ नहीं होता, इसलिए आप दान करने के लिए पहले ही तेल खरीदकर रख सकते हैं।

इस तरह करें छायादान
शनिवार के दिन छायादान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे जातक को शनि ग्रह के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। छायादान करने के लिए सबसे पहले एक पात्र में सरसों का तेल लें और उनमें अपनी छाया देखें। इसके बाद इस तेल का किसी गरीब को कर देना चाहिए। सूर्यास्त के बाद छायादान करना अधिक शुभ माना जाता है।

करें इन चीजों का दान
शनिवार के दिन गरीबों व जरूरमंद लोगों में अजान जैसे गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना या फिर काली उड़द की दाल अनाज का दान करना काफी शुभ होता है। इससे प्रसन्न होकर शनिदेव जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

बनी रहेगी शनिदेव की कृपा
शनिवार के दिन लोहे से बने बर्तनों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ-साथ आप शनिदेव की कृपा के लिए शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं। इससे भी जातक को शनिदेव की कृपा मिलती है। साथ ही शनि दोष से भी राहत मिल सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com