शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान सोशल मीडिया की फेवरिट हैं। सुहाना की तस्वीरें अक्सर फैंस काफ़ी पसंद करते हैं। अब सुहाना की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी मॉम गौरी ख़ान के साथ बारिश का लुत्फ़ उठाती नज़र आ रही हैं।
सुहाना के फैन क्लब की ओर से तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की गयी हैं। तस्वीरों में गौरी और सुहाना को मन्नत की बालकनी में बैठे हुए देखा जा सकता है। गौरी चाय पी रही हैं, जबकि सुहाना टेबल पर पैर रखे हुए उनकी ओर देख रही हैं। हालांकि यह साफ़ नहीं है कि तस्वीरें कब खींची गयी थीं, लेकिन उन्हें बारिश का लुत्फ़ उठाते हुए देखा जा सकता है। सुहाना ने पिछले महीने ही अपना 20वां जन्मदिन मनाया, जिसके फोटो भी उन्होंने शेयर की थीं।
सुहाना न्यूयॉर्क में फ़िल्ममेकिंग पढ़ रही हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से फ़िलहाल वो मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं। लॉकडाउन में सुहाना ने ऑनलाइन बेली डांस क्लासेज़ भी लीं, जिसके वीडियो और तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। इनमें पहली तस्वीर 2019 की है, जिसमें सुहाना डांस ट्रेनर के साथ दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर लॉकडाउन के दौरान की है, जब वो ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रही हैं।
शाह रुख़ के फैंस को अब सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार है। कुछ वक़्त पहले इंटरव्यूज़ में सुहाना ने एक्टिंग में अपनी दिलचस्पी ज़ाहिर भी की थी। उन्होंने एक दोस्तों के साथ मिलकर एक शॉर्ट फ़िल्म का निर्माण भी किया है। सुहाना की एक्टिंग को काफ़ी पसंद किया गया था। सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करती हैं और उन्हें काफ़ी लाइक्स मिलते हैं।
https://www.instagram.com/p/CA-2Qn1B-SR/?utm_source=ig_embed
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features