शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

जब फकीर ने बताया मन की वासना से मुक्ति का सबसे सरल तरीका
मेष-कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। संगती बदलें, सत्संग करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे।
वृषभ-प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन-सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।
कर्क-जो भी निर्णय लें, सोच समझकर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
सिंह-जो लोग कला व लेखन से जुड़े हैं, वो ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है। संतान उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने का मन हो रहा है।
कन्या-कार्य स्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढे़गी। आर्थिक स्थति में बदलाव होगा, जिससे रुके कार्यों में गति आएगी।
तुला-युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी
वृश्चिक-साझेदारी में लम्बे समय से आ रहा तनाव आज ख़त्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।
धनु-किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। अपने आगामी रणनीति किसी को न बताएं अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।
मकर:-परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों से मेलजोल बढे़गा। अवकाश का पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे। निवेश लाभ देंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।
कुम्भ-बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
मीन-सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features