बॉलीवुड में अपनी रेडियंट स्किन के लिए पहचाने जाने वाली श्रुति हासन की खूबसूरती का राज सबके सामने खुल गया है। खास बात यह है कि ये राज किसी और ने नहीं बल्कि खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर करके लोगों को बताया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है उनकी बेदाग खूबसूरत त्वचा का राज।
श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने चेहरे पर एक ब्यूटी मास्क लगा रही है। उनका कहना है कि क्लीन और हेल्दी स्किन के लिए चेहेर पर ब्यूटी मास्क लगाना चाहिए। श्रुति हासन इस वीडियो में बहन अक्षरा हासन के साथ चेहरे पर चारकोल फेस मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। काला चारकोल ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद नुस्खा होता है।
ब्यूटी बेनेफिट्स
घर पर ही चारकोल फेस मास्क तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले शुद्ध आर्गेनिक एक्टिवेटेड चारकोल लें। उसमें एक चम्मच पानी या गुलाब जल मिलाएं। अब दो बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि एक चिकना पेस्ट तैयार नहीं हो जाता। इसके बाद एक फ्लैट स्पैचुला से एक समान रूप से इसे चेहरे पर लगाएं। आंखों के आसपास के हिस्सों पर इसे लगाने से बचें। 10 मिनट बाद मास्क को गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर चेहरे को तब तक साफ करें जब तक कि सारा मास्क निकल न जाए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features