लखनऊ: उत्तर प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय में तैनात डीआईजी एसके सिंह का कुछ देर पहले पीजीआई में निधन हो गया। चार फरवरी को जौनपुर से लखनऊ आते वक्त प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए थे।

घायल अवस्था में उन्हें सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। वह आईसीयू में थे। हादसे के बाद से वह लगातार कोमा में थे।
जहां आज रात को उनका निधन हो गया।वास्तु खण्ड गोमती नगर निवासी श्री सिंह अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह भैंसाकुण्ड में होगा। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह लंबे समय से होमगार्ड मुख्यालय में तैनात थे। इसके अलावा प्रदेश के कई शहरों में सेवाएं दे चुके हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features