लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहे अटकले पर अभी-अभी भाजपा हाईकमान ने विराम लगा दिया। विराम भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करके किया है। मोदी कैबिनेट में एचआरडी के राज्यमंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय को यूपी भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।

भाजपा हाईकमान ने गुरुवार की दोपहर चंदौली से सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय को यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने के पीछे ब्राहम्ण वोट का सीमकरण बताया जा रहा है।
क्योंकि कुछ दिनों से भाजपा दलित व ओबीसी वोट बैंक को हथियाने की पूर जोर कोशिश में लगी है। ऐस में वर्ष 2019 मेें लोकसभा चुनाव में ब्राहम्ण वोट बैंक को बचाये रखना भी बीजेपी के लिए काफी अहम था।
ऐसे में महेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर भाजपा ने ब्राहम्ण वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश की है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features