सर्दियों में धूप सेकने में जितना मजा आता है, उतना ही फायदेमंद भी होता है। यदि आप को नींद की समस्या है तो, धूप में बैठने के बाद अच्छी नींद भी आने लगती है। लेकिन आजकल के व्यस्त शेड्यूल में धूप में बैठने के लिए समय ही नहीं मिल पता है। यह शरीर के लिए खतरनाक भी हो सकता है। ठंड में धूप सेकने से शरीर के साथ मानसिक दोनों तरह के लाभ मिलते हैं। आज इस लेख में आप को धूप सेकने के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।
नींद होगी बेहतर
ठंड में धूप सेकने से सर्कैडियन लय में सुधार होती है, जिससे अच्छी नींद आती है। सन रेज से मेलाटोनिन नियंत्रित होता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है।
हैप्पी हार्मोन का लेवल बढ़ता है
ठंड में धूप सेकने से शरीर में हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है। जिससे आंतरिक खुसी मिलती है। यह हार्मोन आपके डिप्रेशन को कम करता है और खुश रखता है। इससे आंतरिक संतुष्टि मिलती है। याददाश्त अच्छी होती है और फोकस बढ़ता है।
विटामिन डी की पूर्ति
ये तो सबको पता है कि धूप सेंकने से विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। विटामिन डी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत करता है। सर्दियों में धूप सेंकने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर का खतरा भी कम होता है। विटामिन डी ऑस्टियोपोरोसिस के विकास रिस्क को भी कम करने में मददगार होता है।
बढ़ता है एनर्जी लेवल
सर्दियों में एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए भी धूप सेंक सकते हैं। धूप सेरोटोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाकर उसे उत्तेजित करता है। जिससे ब्रेन के सेल्स में सही संदेश पहुंच पाता है। धूप सेंकने से तनाव, नींद की समस्या, फोबिया, सिजोफ्रेनिया जैसी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features