सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ। सुशांत के सपोर्ट में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स सलमान ख़ान, करण जौहर, सोनम कपूर और अलिया भट्ट जैसे एक्टर्स को निशाने पर ले रहे हैं। इसके बाद से सलमान ख़ान ने फैंस से सुशांत के फैंस को सपोर्ट करने की अपील की। अब इस ट्वीट पर गायिका सोना महापात्रा की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्हें इसे पीआर स्टंट बताया है। 
सोना सलमान के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘ पोस्टर ब्वॉय द्वारा एक ‘बड़ा दिल वाला’ पीआर मूव। निश्चित रूप से उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई, या उन धमकियों के लिए मांफी मांगने की जरूरत नहीं थी, जो उनकी डिजिटल आर्मी ने इससे पहले दूसरों को डराने और धमकाने के लिए भेजा। हर बार जब वह बुरे फंसते हैं, तो अपने पिता को आगे कर देते हैं।’
क्या है सलमान का ट्वीट
सलमान ने इससे पहले अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मैं अपने फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वह सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे हैं। गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। उनकी शब्दों पर ना जाएं, बल्कि भावनाओं को समझें। उनके परिवार और फैंस के साथ खड़े रहे हैं। किसी अपने का चला जाना काफी दुःखद होता है।’
सलमान पर लग रहे लगातार आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक निधन के बाद से इंडस्ट्री के कई लोग सामने आए हैं। वे सभी लगातार सलमान ख़ान पर आरोप लगा रहे हैं। निर्देशक अभिनव कश्यप ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सलमान ख़ान समेत उनके परिवार को घसीटा है। इसके अलाव जिया ख़ान की मां भी आरोप लगा चुकी है। हालांकि, इन सब मामले में सलमान ख़ान के परिवार के तरफ से कुछ ना कुछ जवाब दिया गया है। अभिनव के मामले में लीगल एक्शन भी लिया गया है।
https://twitter.com/sonamohapatra/status/1274578004539174912?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1274578004539174912&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-sona-mohapatra-slams-salman-khans-request-to-support-sushant-singh-rajputs-fans-20422075.html
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features