अभी अभी: योगी आदित्यनाथ ने अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों के लिया जायजा.. उन्होंने कहा लड़का-लड़की आपस में प्रेम करते हैं फिर अलग हो जाते हैं या लड़की कि किसी ओर से प्यार हो जाता है तो उसका पहला ब्वॉयफ्रेंड ये सोच लेता है कि इस लड़की को बरबाद करके छाड़ूंगा।
ऐसे में फिर जबरन रेप होते हैं। साक्षी के इस बयान की जमकर आलोचना शुरू हो गई है। इसके अलावा साक्षी महाराज ने सपा और बसपा की साजिश की वजह से अपराध बढ़ने की बात कही। साक्षी महाराज ने ये बयान मीडिया से बातचीत में दिया है।
इंद्रेश कुमार के वैलेंटाइन वाले बायान का समर्थन करते हुए साक्षी महाराज ने कहा उन्होंने सही कहा है। पश्चिमी सभ्यता अपराधों के लिए जिम्मेदार है। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर साक्षी महाराज ने कहा यह विपक्ष की साजिश है। सपा बसपा मिलकर बीजेपी सरकार के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
आरएसएस लीडर इंद्रेश कुमार जयपुर में कह चुके हैं प्यार बहुत पवित्र चीज है, लेकिन पश्चिमी संस्कृति ने इसे जुनून बना दिया है, लिहाजा प्यार एक तरह के बिजनेस में बदल गया है। रेप और तलाक की वजह पश्चिमी संस्कृति है।
लोग वेलेंटाइन डे के तौर पर अब अपने प्यार को खुलेआम जता रहे हैं। यही तीन तलाक, रेप, घरेलू हिंसा और भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है। प्रेम को भारत में पवित्र माना जाता है, लेकिन पश्चिमी संस्कृति ने इसका कमर्शियलाइजेशन कर दिया है और वेलेंटाइन डे को जन्म दिया है
साक्षी महाराज अपने बयानों की वजह से कई बार चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अप्रैल 2016 में कहा था, ”इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह है। इस मामले में कोर्ट को दखल देना चाहिए।
दिसंबर 2015 में उन्होंने कहा था, दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में मस्जिद नहीं बना सकती है। चाहे सारा विश्व बाबरी कहते-कहते बावरा हो जाए।
अक्टूबर 2015 में उन्होंने कहा था, कुछ लोग कहते हैं गाय और बकरी के मांस में कोई अंतर नहीं। मांस तो मांस होता है। अगर सभी मांस एक जैसे हैं तो मुसलमान सूअर का मांस खाकर दिखाएं।
अगस्त 2015 में उन्होंने ओवैसी भाइयों पर निशाना साधते हुए कहा था, असदुद्दीन ओवैसी मोहम्मद साहब का भी दुश्मन है। मैं ओवैसी से पूछना चाहूंगा कि बाबर उनका बाप था क्या? असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। अगर मैं ये कहूं कि वे आतंकवादी हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features