साप्ताहिक राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा यह हफ्ता

अपने साप्ताहिक राशिफल में जानिए, किसे मिलेगा शुभ फल और किसकी बढ़ेगी टेंशन।

साप्ताहिक राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा यह हफ्तामेष 

पुष्य नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह सुख, सौभाग्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इसी दौरान पदोन्नति के योग के साथ-साथ प्रसन्नता व उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापारियों के लिए स्वर्ण आभूषण से संबंधित व्यापार में अचानक उठाव आएगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक स्तर पर दोहरी सफलता प्राप्त होगी। 

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, नीला

शुभ अंक :  1, 2 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : उत्सवी माहौल में अपने कार्य की सिद्धि के लिए बढ़ें।

वृष

कार्य क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशेंगे। प्रगति तथा आर्थिक लाभ के लिए निवेश का विकल्प हाथ आएगा। सोचसमझ कर निर्णय लेते हुए आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए हीरा व्यवसाय तथा आभूषण से संबंधित क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को इंटीरियर, डिजिटल मार्केटिंग में लाभ के योग हैं।

शुभ रंग : जामुनिया, सफेद

शुभ अंक : 3, 4 दिशा :  आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह : अपने संगठन के लिए पारदर्शिता वाले निर्णय लाभ देंगे।

मिथुन

लाभ देने वाला समय है। नौकरी पेशा वालों के लिए पदोन्नति, आर्थिक लाभ एवं विभिन्न व्यवसायों में निवेश की दृष्टि से अवसर के साथ लाभ प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए कागज से संबंधित सभी क्षेत्र में निवेश बेहतर लाभ दे सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को बीपीओ सेक्टर में विदेशी अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग : सिंदूरिया, हल्का नीला

शुभ अंक : 5, 6  दिशा : नैऋत्य, पश्चिम 

अनुकूल सलाह : कार्य प्रणाली को विधिवत कर, निवेश दीर्घकालिक लाभ देगा।

कर्क  

बेहतर समय है। लाभ के लिए पुरानी सफलताओं को दोहराएं। नई इमेज बनेगी। अधिकारी वर्ग भी तारीफ करेगा। नए प्रयोग प्रगति के मान से अनुकूल रहेंगे। व्यापारियों के लिए चांदी से संबंधित वस्तुएं मूर्तियां आदि क्षेत्र में लाभ का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल कोरियोग्राफी में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग :  लाल, क्रीमी व्हाइट

शुभ अंक : 2, 9  दिशा : वायव्य, उत्तर   

अनुकूल सलाह : आर्थिक सफलता के लिए बाहरी स्त्रोत लाभ देंगे।

सिंह

योजनाओं के लाभ मिलने का समय है। यह सप्ताह किसी विशेष कार्य की सफलता को देने वाला रहेगा। नकारात्मक पक्षों पर बैठकर निर्णय लें। ताकि कार्य सफल हो सके। व्यापारियों के लिए धर्म से संबंधित सभी वस्तुओं का बाजार लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अर्धशासकीय सेवाओं में अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग : बैंगनी, गुलाबी

शुभ अंक : 2, 8 दिशा : मध्य उत्तर, ईशान

अनुकूल सलाह : समस्याओं का परिजन के साथ बैठकर निवारण करें।

कन्या

प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों के माध्यम से बाहरी सेवा क्षेत्र लाभ दे सकता है। इस और प्रयास करें। निवेश की गई योजनाओं में यह सप्ताह लाभदायक हो सकता है। व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, हुंडी से जुड़़े व्यवसाय में लाभ का योग रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग मैनेजमेंट के क्षेत्र में सफल होंगे।

शुभ रंग :  मैरून, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 6, 7 दिशा : पश्चिम, दक्षिण 

अनुकूल सलाह : समय का लाभ उठाते हुए नीति निर्धारित करें।

तुला

संबंधित कार्य में बाहरी क्षेत्र से लाभ तथा निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय का लाभ लेते हुए अपनी योग्यता का प्रदर्शन करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए आर्थिक इंक्रीमेंट बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए एन्टीक्स के सेक्टर में अकल्पित लाभ की प्राप्ति का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग : फिरोजी, काला

शुभ अंक : 3, 7 दिशा : वायव्य, ईशान 

अनुकूल सलाह :  सहयोगियों को समतुल्य मानकर रणनीति बनाएं।

वृश्चिक 

शनि-शुक्र की युति राशि पर गोचर कर रही है। विशेष खरीददारी तथा भवन से संबंधित विषय पर खर्चा होगा। नई-नई वस्तुओं के प्रति खरीददारी का मन होगा। व्यापारियों के लिए गृह सज्जा, सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित वस्तुओं का बाजार लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासकीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : अंगूरी हरा, नारंगी 

शुभ अंक : 4, 5 दिशा : मध्य पश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह : योजनाओं को फलीभूत करने के लिए सकारात्मक रहें।

 धनु

शारीरिक तथा मानसिक कष्ट से निवृत्त होने के लिए आध्यात्मिक उपचार करें। सकारात्मक तथा आत्मविश्वासी सोच तनावों को समाप्त करेगी। त्योहार पर्व का आनंद उठाएंगे। व्यापारियों के लिए मंडी से जुड़े सौदों में आर्थिक लाभ का योग रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक क्षेत्र में सेवा का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : घटेरी काला, गाजरिया

शुभ अंक : 1, 4 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : बाहरी लोगों से नए संबंध सकारात्मक तौर पर रखें।

मकर

जन कल्याण की भावना विशिष्ट प्रस्तावों पर कार्य करवाएगी। शासकीय सहयोग मिलेगा। लक्ष्य को केन्द्रगत रखकर आगे बढ़ते रहे लाभ के साथ नाम होगा। व्यापारियों के लिए लौह उत्पाद से संबंधित कार्य क्षेत्र व्यवसाय की दृष्टि से लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम प्रशासन में सेवा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ रंग : समुद्री हरा, पीला

शुभ अंक : 7, 8 दिशा : दक्षिण, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : मित्रों के माध्यम से परिचर्चा करते हुए लाभ लें।

कुंभ 

निरंतर कार्य करते हुए आंशिक परिवर्तन करें। लाभ के साथ बड़े सौदे के लिए विशेष योजना बनाएं। बौद्धिक सफलता के लिए सही समय है। निवेश लाभ देगा। व्यापारियों को भूमि, पेट्रोल, तिलहन क्षेत्र में लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी क्षेत्र से सेवा का लाभ मिलेगा।

शुभ रंग : पिस्ता हरा, बादामी

शुभ अंक :  6, 9 दिशा : ईशान, आग्नेय

अनुकूल सलाह : विधिवत कार्य योजना का लाभ सही रणनीति पर निर्भर है।

मीन

पदोन्नति होगी। मित्रों का सहयोग पारिवारिक समस्याओं का समाधान करवाएगा। विभागीय सफलता मिलेगी। व्यापारियों को परंपरागत सौदों में लाभ तथा निवेश का विकल्प। महिला तथा छात्रवर्ग को शासन-प्रशासन की अन्य शाखाओं में प्रयास सफलता दे सकता है।

शुभ रंग : नींबू पीला, स्लेटी

शुभ अंक : 3, 6 दिशा : पश्चिम, वायव्य

अनुकूल सलाह : धैर्य रखते हुए प्रारूप पर विशेष ध्यान देकर लाभ लें।

 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com