अगले डेढ़ साल तक इन राशियों पर केतु ग्रह की कुदृष्टि रहेगी। इससे उनके काम बनते-बनते बिगड़ेंगे।
केतु ग्रह बृहस्पतिवार सुबह 8:06 बजे अपनी चाल बदलकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके चलते राशियों में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव पढ़ेंगे। कहा जाता है की जब केतु की महादशा या अन्तर्दशा आती है तो व्यक्ति को कोई न कोई परेशानी अवश्य आती है।
पंडित राम भूषण ने बताया कि केतु ग्रह 7 मार्च 2019 का मकर राशि में ही रहेगा। आध्यात्मिक ज्ञान की ओर ले जाने वाला केतु ग्रह इस यात्र को कठिन बना देगा। केतु को लाभकारी और असुरक्षित दोनों तरह का ग्रह माना जाता है और ज्ञान, बुद्घि, तर्क और कल्पना के लिए एक प्रमुख कारक भी है और साथ ही हानिकारक ग्रह भी है।
वृषभ – केतु ग्रह राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि में नौवें घर पर प्रवेश करेगा। जो भाग्य और धर्म का प्रतीक है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातक स्वभाव में अधिक रूढ़िवादी बन जाएंगे और धर्म को अधिक महत्व देने शुरू कर वृषभ राशि वाले अधिक आध्यात्मिक महसूस करेंगे और सांसारिक सुख छोड़ना चाहेंगे। सावधानीपूर्वक और विचार विमर्श करने के बाद किया गया निवेश अनेक लाभ प्रदान करेगा।
कर्क – विवाहित जीवन का प्रतिनिधित्व करते हुए केतु कर्क राशि के सातवें घर में स्थान ग्रहण करेगा। जो की एक गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। विवाह संबंधी रिश्तों में छोटे – छोटे मुद्दे पर गंभीर गिरावट बन सकते है। पेशेवर मामले में, कैरियर ग्राफ में वृद्घि होे सकती है। इस दौरान बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या – कन्या राशि के लिए केतु पांचवें घर पर रहेगा। जो ज्ञान, बुद्घि और बच्चों का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे पहले , जीवन साथी के साथ किसी भी तर्क से बचें, क्योंकि इसका आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दौरान अपने साथी पर संदेह करना गलत साबित होगा। व्यावसायिक रूप से वित्तीय क्षेत्रों मे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए खर्च करने से पहले अच्छी तरह से सोच – समझ ले।
वृश्चिक – केतु ग्रह वृश्चिक राशि मे तीसरे घर में प्रवेश करेगा। जो साहस और सादगी का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष वृश्चिक राशि के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगे। केतु के प्रभव से उत्साह और जुनून के साथ जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेगे। लगातार कड़ी महेनत से कैरियर औश्र वित्तिय जीवन का विकास होगा।
मकर – केतु मकर राशि के पहले घर में प्रवेश करेगा। इस घर में केतु होने के कारण, आत्म – जागरूकता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देंगे। केतु के इस पारगमन की वजह से लोग आपको स्वभाव और बदले हुए रवैये पर सवाल उठाएंगे। वहीं आपको स्वास्थ्य पर भी कड़ी नजर रखनी होगी और नियमित जांच करवानी होगी।
मीन – केतु ग्रह मीन रशि के ग्यारहवें घर में पारगमन करेगा जो फायदे और आय को दर्शाता है। नई भाषाएं सीखना और विज्ञान और आध्यात्मिकता के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करना आपका नया शौक बन सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी काफी अवसर मिलेगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features