
यूपी के 18 लोकसभा सदस्यों ने अभी दूसरे चरण के लिए गांव का चयन नहीं किया है।
इनमें 2 कांग्रेस, 5 सपा तथा 11 भाजपा के हैं। इनमें योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाने के कारण उन्होंने गांव का चयन नहीं किया। वहीं, राज्यसभा के भी 23 सदस्यों ने दूसरे चरण के लिए गांव का चयन नहीं किया है।
इनमें तीन भाजपा के, तीन बसपा के, दो कांग्रेस के और 15 सपा के हैं। भाजपा के जिन सदस्यों ने गांव चयनित नहीं किए हैं, उनमें मनोहर परिकर भी शामिल हैं। वे अब राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर गोवा के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
भाजपा के लोकसभा सदस्य : डॉ. मुरली मनोहर जोशी, हेमामालिनी, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, राजेश कुमार दिवाकर, राघव लखनपाल, दद्दन मिश्र, जगदंबिका पाल, राजेश पांडेय, कमलेश पासवान, अनुप्रिया पटेल।
राज्यसभा सदस्य : विशंभर प्रसाद निषाद, प्रमोद तिवारी, आलोक तिवारी, दर्शन सिंह यादव, विनय कटियार, मुनकाद अली, सतीशचंद्र मिश्र, जया बच्चन, प्रो. रामगोपाल यादव, जावेद अली खान, नीरज शेखर, रविप्रकाश वर्मा, चंद्रपाल सिंह यादव, अशोक सिद्धार्थ, सुरेंद्रसिंह नागर, संजय सेठ, शिवप्रताप शुक्ल, सुखराम सिंह यादव, कपिल सिब्बल, रेवती रमण सिंह।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					