सुबह-सुबह बासी मुंह क्या खाएं? इन 5 चीजों के सेवन से मिलेंगे असाधारण लाभ!

सुबह का पौष्टिक नाश्ता दिनभर ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन सबके मन में एक ही सवाल रहता है कि सुबह उठते ही क्या खाएं? विशेषज्ञ की माने तो सुबह का खाना पोषण देने के साथ ही पेट साफ करने वाला होना चाहिए। आयुर्वेद में बासी मुंह पानी पीना और खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा ऐसी बहोत से फूड हैं जिन्हें खाली पेट खाना लाभदायक होता है। इस लेख में ऐसे ही चीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे जिनका सेवन बासी मुंह यानी बिना ब्रश किए लेना चाहिए।

बासी मुंह क्या खाएं?

शहद और पानी

सुबह का नाश्ता पौष्टिक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। दिन की शुरू शहद और पानी के साथ कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद को पानी में घोलकर पी लें। इससे पेट साफ होने के साथ ही एनर्जी लेवल हाई रहेगा। बासी मुंह शहद पानी पीने से कई बीमारियों का भी खतरा कम होता है।

किशमिश और उसका पानी

सुबह-सुबह खाली पेट किशमिश खाने और उसका पानी पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से एनर्जी के साथ ही पाचतंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। खून की कमी भी पूरी हो जाएगी।

भीगे बादाम

सुबह-सुबह बासी मुंह शाम में भिगोया हुआ बादाम का छिलका उतारकर खाने से आंखें तेज होती हैं और दिल स्वस्थ रहता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। यहां आपको बता दें कि कोई भी ड्राई फ्रूट खाली पेट खाने से अधिक फायदा होता है।

लहसुन

सुबह खाली पेट ब्रश करने से पहले दो कली लहसुन चबाकर खाने से आंत साफ होती है। इसके साथ ही पेट और शरीर से जुड़ी गंभीर परेशानियों को कम किया जा सकता है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com