बागपत : जहां एक तरफ तीन तलाक को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। वहीं बागपत जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सुहागरात के लिए पहुंचे पति ने अपनी नई नवेली दुल्हान का काला रंग देख उसको तलाक दे दिया। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब पर सच है। एक युवक ने सुहागरात की सेज पर दुल्हन से तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया।

घंटों चली पंचायत में दूल्हे ने कहा कि उसे गोरे रंग की लड़की दिखाई गई थीए पर शादी काले रंग की लड़की से कर दी गई। पंचायत के कहने पर लड़के वालों ने शादी में आये खर्च की रकम लड़की पक्ष को देकर मामला रफा.दफा कर दिया। मंगलवार रात बड़ौत के बड़का रोड निवासी शहजाद का मुजफ्फरनगर के खालापार मोहल्ले की युवती से निकाह हुआ था।
धूमधाम से हुई शादी के बाद बरात दुल्हन के साथ बड़का गांव लौट आई। रात दुल्हन सुहागरात की सेज पर पहुंची तो युवक उसका काला रंग देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि जो लड़की दिखाई गई थी वह यह नहीं है। परिजन मामले को दबाने में जुट गए लेकिन युवक ने दुल्हन को तीन बार तलाक बोल दिया। इस बाबत मंगलवार रात बड़ौत में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच घंटों पंचायत चली लेकिन बात नही बनी।
बाद में युवक के परिजनों ने शादी में खर्च रकम देकर मामला निपटा दिया। महज रंग के चलते तलाक की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि रिश्ते रंग से नहीं बल्कि दिल से चलते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features