सनातन धर्म में सूर्य को साक्षात् ईश्वर का स्वरुप माना जाता है। जिसकी एक वजह यह भी है की हिन्दू शास्त्रों में सूर्य को पूरे जगत् का पिता बताया गया हैं।

सूर्य की पूजा
मान्यता है की सूर्य से हमें सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है और हमारे मन में सकारात्मक शक्ति का निर्माण होता है। अगर सूर्य देव की आराधना की जाए तो यश मिलता है।
सूर्य देव की पूजा करने से और उनको जल अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है। सूर्यदेव की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर सफेद वस्त्र धारण करे। सूर्यदेव को लाल कुमकुम और लालपुष्प चढ़ाये। फिर उनको चंदन अर्पित करे।
सूर्यदेव की पूजा में चमेली, कनेर के फूल के फूल भी इस्तेमाल किये जा सकते है। फूल चढाने के बाद घी के दीपक से उनकी आरती करे।
अगर आप बताए गए नियमों के अनुसार सूर्यदेव की पूजा करते है तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					