हर लड़की का सपना होता है कि उसका पार्टनर उसे सुबह प्यार से उठाए। लेकिन एक लड़की के साथ जो हुआ उसे शायद वह कभी भी भूल नहीं पाएगी। ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को नींद से उठाने के लिए जो किया वो हैरान करने वाला था।

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बार बार नींद से उठा रहा था। लेकिन गर्लफ्रेंड लगातार बिस्तर पर सो रही थी। लड़के ने जब देखा कि उसकी गर्लफ्रेंड बात नहीं सुन रही है तो उसने जगाने के लिए उसके ऊपर दो बड़े सांप फेंक दिए।
अजगर से अनजान लड़की सोती रही। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा कि वह हिले नहीं क्योंकि उसके ऊपर दो बड़े सांप रेंग रहे हैं। ये सुनते ही गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए और वह जोर जोर से चीखने लगी।
वह डर से कांप रही थी। लेकिन उसका ब्वॉयफ्रेंड ये रिएक्शन देखकर हंस रहा था। बाद में लड़की को बताया गया कि ये बस मजाक था। लेकिन लड़की इस हादसे से गुस्सा हो गई।
लड़के ने इस पूरे वाकये को कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल साइट पर शेयर किया। जिसके बाद इस वीडियो को 675,000 बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए वीडियो।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features