सोने की कीमत में उछाल, इतना पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड

सोने और चांदी को आज भी निवेश के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। जब विश्व अनिश्चितता बढ़ती है, तो ऐसे में लोग सोने और चांदी की तरफ बढ़ते हैं। भारत में सोने और चांदी से लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई है। यहां इसे सिर्फ निवेश का विकल्प नहीं माना जाता।

बीते दिनों सोने में गिरावट आने के बाद आज सोने की कीमत में फिर उछाल आया है। चलिए पहले जानते हैं कि 2 जून को सोने का दाम क्या है।

कितना है आज सोने का दाम?
सुबह 10.01 एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने का भाव 95,673 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके दाम में 408 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। अब तक सोने ने 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम का आज का लो का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 95,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

कितना बढ़ा चांदी का भाव?
2 जून सुबह 10.04 मेें 1 किलों चांदी का भाव 97,376 रुपये पहुंच चुका है। चांदी ने आज अब तक 97,122 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 97400 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

30 मई को कितनी थी कीमत?
30 मई, शुक्रवार के दिन एमसीएक्स में सुबह 9.50 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 95,990 रुपये चल रहा था। इसकी कीमत में 693 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी। 30 मई, सुबह 9.52 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 97252 रुपये चल रहा था। इस दिन चांदी का भाव 872 रुपये लुढ़का था।

चांदी में होगा ज्यादा फायदा
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने निवेशकों को सोने की जगह चांदी खरीदने की राय दी है। उन्होंने बताया कि सोने से ज्यादा, चांदी ने अब तक बेहतर रिटर्न दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोने में 12 से 14 फीसदी की करेक्शन आ सकती है। 10 ग्राम सोना आने वाले समय में 85,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com