सोमवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

वृषभ- मनोरंजन का वक्त नहीं है। अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।
मिथुन- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने-चाँदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
कर्क- लेनदेन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे़ के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं।
सिंह- धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आप को उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
कन्या- पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव हैं। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।
तुला- नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आप ने क्रय की है, आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।
वृश्चिक- अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
धनु- सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
मकर- दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है। सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।
कुम्भ- व्यवहार में नम्र बनें। धन लाभ सम्भव। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे।
मीन- भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढे़गी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।