मुंबई। अपने दमदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के लिए फेमस ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। स्वरा ने बताया कि उनके साथ भी कई बार छेड़छाड़ हुई है, उनका भी यौन शोषण किया गया।

स्वरा भास्कर ने कहा-भीड़ में से कुछ लोगों ने मेरे साथ की गंदी हरकत
स्वरा ने कहा कि आप भारत में क्या दुनिया के किसी भी देश में चलीं जाए मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा कोना होगा जहां छेड़छाड़ नहीं होती। मेरे साथ भी कई बार हुयी है। हैरान करने वाली बात ये है कि मुझे जितना दिल्ली में ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा लगभग उतनी ही घटनाएं मुंबई में भी मेरे साथ हुई।
ये भी पढ़े:> अभी अभी: इस सबसे खुबसूरत अभिनेत्री की हुई मौत, शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड, मचा हडकंप
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद आपको चुप नहीं रहना चाहिए आवाज उठानी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आप कमजोर मानी जाती हैं और आपके साथ ऐसी घटनाएं कभी बंद नहीं होंगी। उन्होंने अपने साथ शुरुआती दिनों में मुंबई की लोकल ट्रेन में हुए एक हादसे का जिक्र भी किया। स्वरा ने बताया कि मुंबई में मेरा पहला साल था और मैं ट्रेन में अकेले सफर कर रही थी। वो फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट था और देर शाम होने के कारण खाली था। एक नशेड़ी डब्बे में चढ़ा और मैंने पलटकर देखा तो वह गंदी हरकत कर रहा था। एक सेकेंड के लिए मैं डर गई। लेकिन फिर मैने उसे छाते से पीटा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features