विवेक जोशी केंद्र सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। हरियाणा सरकार के विशेष अनुरोध पर, 26 अक्तूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें उनके मूल कैडर (हरियाणा) में वापस भेजने का निर्णय लिया।
1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार ने उनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। वह टी.वी.एस.एन. प्रसाद का स्थान लेंगे, जो वीरवार को सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, विवेक जोशी को पद संभालने में अभी कुछ समय लग सकता है। जब तक वह पदभार नहीं ग्रहण करते, तब तक गृह सचिव अनुराग रस्तोगी को कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विवेक जोशी केंद्र सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। हरियाणा सरकार के विशेष अनुरोध पर, 26 अक्तूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें उनके मूल कैडर (हरियाणा) में वापस भेजने का निर्णय लिया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features