मनुष्य अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहता है। ऐसे में हस्त रेखा ज्ञान, विज्ञान की एक प्राचीन शाखा है, जो हाथों की रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के चरित्र एवं उसके भविष्य का आंकलन करती हैं। आपको बता दें कि हाथों की रेखाएं आपके शुभ और अशुभ भाग्य के बारे में बताती हैं। आज हम आपको कुछ रेखाएं बताने जा रहे हैं और चिन्ह जो खतरे का संकेत देते हैं।
1. बैरियर लाइन- जीवन रेखा को जो छोटी-छोटी रेखाएं काटती हैं, उन रेखाओं को बैरियर लाइन कहा जाता है। आपको बता दें कि ये रेखाएं जीवन रेखा को जिस स्थान पर काटती हैं, उसी के अनुसार व्यक्ति के जीवन में किस उम्र पर दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी होगी, इसके बारे में पता चलता है। यह दुर्भाग्य का सूचक है।
2. सर्कल लाइन- किसी भी व्यक्ति के हाथ में सात पर्वत होते हैं, हर पर्वत का स्थान नियत होता है। ऐसे में अगर उन पर्वत पर सर्कल लाइन है, तो उसके सकारात्मक प्रभाव में कमी आती है।
3. द्वीप साइन- हाथ में कई प्रकार के चिन्ह होते हैं और इनमें से आठ प्रमुख हैं। इसमें से एक द्वीप चिन्ह है। जब हाथ पर यह चिन्ह होगा, तो भाग्य निम्नतम स्तर पर होगा।
4. स्वास्थ्य रेखा- स्वास्थ्य रेखा का जीवन रेखा से न मिलना, शरीर की दृड़ता, दीर्घायु और बलवान होने का चिन्ह है। अगर यह मिली हुई हो तो आए दिन कुछ न कुछ शरीरिक कष्ट बना रहता है।
5. क्रॉस- कहते हैं जब किसी भी रेखा पर क्रॉस रेखा (नक्षत्र रेखा) हो तो इसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान आपको परेशानी या बाधा होगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features