मध्य प्रदेश: देश में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लाख कोशिशों के बाद कहीं न कहीं रोज महिलाओं के साथ छेडख़ानी और दरिंदगी की खबर सुनने को मिल जाती है। ताजी घटना है मध्य प्रदेश की। यहां दुराचार का विरोध करने पर हैवानों ने 12 की एक दलित छात्रा को जला दिया।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक 12 साल की दलित छात्रा को जिंदा जला कर जान से मारने की कोशिश की गई है। पीडि़ता का आरोप है कि रेप का विरोध करने के चलते उसके साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है।
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक गांव के युवक ने नाबालिग छात्रा पर हमला किया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है जब छात्रा अकेली थी और मौके का फायदा उठा कर सिरफिरे ने छात्रा से रेप करने की कोशिश की।
छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही हैए हालांकि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features