Breaking News
09 मार्च 2018, शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन..

09 मार्च 2018, शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष (Aries): आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उच्च अधिकारी आपके पक्ष में नहीं रहेंगे, ऐसी संभावना दिखती है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। बड़े निर्णय संभलकर लें।09 मार्च 2018, शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन..

वृष (Taurus): आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद प्राप्त होगा। 

मिथुन (Gemini): कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। 

कर्क (Cancer): तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का दिन आपको विविध प्रकार से आनंदित करेगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। स्थायी संपत्ति के कागजातों पर पर हस्ताक्षर करना ठीक नही होगा। 

सिंह (Leo): आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। कार्यभार में वृद्धि होगी, वाणी पर संयम रखें। 

कन्या (Virgo): शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। 

तुला (Libra): लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। 

वृश्चिक (Scorpio): परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है। पेट में तकलीफ हो सकती है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं दिख रहा है। 

धनु (Sagittarius): आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। पैसा अत्यधिक खर्च होगा। 

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन लाभदायक है और आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। मनोरंजन एवं आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। 

कुंभ (Aquarius): आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। 

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित कर सकती है। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com