आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं नए महीने यानी दिसंबर की पहली तारीख का राशिफल।

1 दिसंबर का राशिफल-
मेष- आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आपको थोड़ा ध्यान देने की भी जरूरत है। आज आपके स्वास्थ्य में सब ठीक है लेकिन हाँ आज आपके अंदर ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है।
वृषभ- आज आपके लिए एक नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। इसके अलावा मन मस्तिष्क परेशानी में रहेगा ध्यान रखिए। आज स्वास्थ्य, करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्यम है।
मिथुन- आज आपके लिए नेत्र विकार की आशंका है। बाहरी लोगों से भय दिख रहा है। आज आप अपने खर्च से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति नहीं सही है।
कर्क- आज आपके स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको इंफेक्शन होने के भी चांसेज हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा।
सिंह- आज शासन-सत्ता पक्ष से परेशानी का अनुभव करेंगे। इसके अलावा आपका नुकसान तो नहीं दिख रहा लेकिन परेशानी हो सकती है। आज प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक दिख रही है।
कन्या- आज भाग्य पर बिल्कुल भरोसा न करें, ध्यान रहे सम्मान पर आंच न आने पाए। ध्यान रखें। आज स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। आज व्यवसायिक स्थिति भी ठीक चल रही है।
तुला- आज परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं लेकिन थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है और प्रेम की स्थिति भी अच्छी है।
वृश्चिक- आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। इसके अलावा रोजी-रोजगार में थोड़ा संकट की स्थिति है। जो चल रहा है उसे चलने दें। आज कोई नया प्रयास न करें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।
धनु- आज कोई नुकसान नहीं है। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक है।
मकर- आज कोई नकारात्मक या गलत व्यक्ति आपके पास आने की कोशिश कर सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक, व्यापार मध्यम,प्रेम की स्थिति झगड़े वाली दिख रही है। बचकर पार करें।
कुंभ- आज आप अपनी मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
मीन- आज आप गलत लोगों के साथ मिलकर कोई काम न करें, ध्यान रहे साझेदारी पर, भाई और मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके अलावा आपका प्रेम, स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features