लखनऊ: अभी 2019 के चुनाव में काफी समय बाकी है, पर पार्टियोंं ने अपने स्तर पर काम शुरू कर दिया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात का खुलासा किया कि पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस बार संसदीय क्षेत्र मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि वह खुद कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩा चाहते हैं। फिलहाल कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं।

अखिलेश यादव ने यह बात सोमवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर कही। वह जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे। अखिलेश ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बार कन्नौज से सांसद का चुनाव लड़ें लेकिन अंतिम फैसला पार्टी लेगी।
नेताजी यानि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। मुलायम सिंह यादव अभी उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। उन्होंने पहले ही ऐलान किया था कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी से ही लड़ेंगे। अखिलेश यादव से जब मीडिया ने उनके चाचा के जन्मदिन पर बधाई के बारे में पूछा तो अखिलेश यादव ने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हैं।
अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है।
लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं। लखनऊ में बीहड़ जैसी वारदातें हो रही हैं। काकोरी में दो दिन पहले हुई डकैती को लेकर अखिलेश ने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता थाए वह अब डकैती के लिए चर्चा में है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					