Birthday: आज इस एक्टर का है 42 वां बर्थडे, जानिए क्यों टूटी से कश्मिा से सगाई!

लखनऊ: बालीवुड एक्टर और जूनियन बच्चन यानि अभिषेक बच्चन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और सेलिब्रिटी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। वहीं सबसे अलग और इमोशनल अंदाज में विश करते नजर आए बिग बी अमिताभ बच्चन।


उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मैसेज देते हुए लिखाए श्एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता थाए अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता कोश्। इतना ही नहीं उन्होंने साथ ही जूनियर बच्चन के साथ फोटो भी शेयर की। एक फोटो में बिग बी मे जूनियर बच्चन का हाथ थामा हुआ है।

वहीं दूसरी ओर अभिषेक अमिताभ का हाथ थाम के चल रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के 42वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से बड़ा राज खोलने जा रहे हैं। अभिषेक ऐश्वर्या राय नहीं करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे। पर दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध सके। दरअसल संजय से शादी से पहले करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी।

ये सगाई साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुई थी लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया। खबरों की मानें तो जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। 

जब ये बात करिश्मा कपूर को पता चली तो उसने एक्टिंग छोडऩे से साफ इनकार कर दियाए क्योंकि वो इसे मानने को तैयार नहीं थीं। इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया। इसी के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की। ये संजय की दूसरी शादी थी। वहीं संजय ने अब प्रिया चटवाल से तीसरी शादी भी कर ली है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com