12 अगस्त दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किसकी किस्मत चमकाएंगे भगवान शनिदेव

12 अगस्त दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किसकी किस्मत चमकाएंगे भगवान शनिदेव

।।आज का राशिफल।।12 अगस्त दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किसकी किस्मत चमकाएंगे भगवान शनिदेव

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
 मेष:- आज आप को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा ।गुरुजनों से सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है। आर्थिक लाभ मिलेगा पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- पीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।आपके आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ दोगुनी होगीं।

सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- कत्थई।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
 मिथुन:- आज आपको महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा।वाहन से सुखप्राप्ति।धनलाभ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य में संलग्नता बढेगी।

सुझाव:- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
 कर्क:-आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की संभावना है।बुद्धि के सदुपयोग से धनलाभ होगा। पारिवारिक एकजुटता से सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आकस्मिक लाभ मिल सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। शत्रुओं से हानि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको पराक्रम से धनप्राप्ति।बुद्धि व वाणी के उपयोग से सुख।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:-आज आप किसी विकलांग का सहयोग कीजिए आपका मंगल होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आपके परिवार में विघटन की स्थितियां आ सकती हैं।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।सन्तान की चिंता बढ़ सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ होगा।

सुझाव:- आज आप काली गाय को मिष्ठान्न दीजिये लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपका मन पूजा पाठ युक्त रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यवसायिक कार्यों में हानि की संभावना। घर अथवा मकान के कार्यों में अभी हाथ न लगावें। बन्धुओं से पीड़ा की संभावना है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को केशर युक्त तिलक लगावे मंगल होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज रचनात्मक कार्यों मे आपका मन लगेगा।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।व्यवसाय या नौकरी में भागदौड़ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पत्नी से मन मुटाव की संम्भावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप हल्दीयुक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – नीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपके सोचे हुए कार्य सफल होंगे।नौकरी व आय की दृष्टि में सुधार होगा।पारिवारिक मत भेद हो सकता है। व्यवहार को औरों के लिए कोमल बनावें । मुकदमे में आज सफलता मिल सकती है।

सुझाव:- आज आप अपने मंदिर में तिल का तेल युक्त दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग- धानी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।व्यापार में प्रगति होगी।आर्थिक लाभ से मन प्रशन्न रहेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप पंचगव्य का पान करें आपका शुभ होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शत्रु पक्ष पराजित होंगे।रुके कार्यों में प्रगति होगी। सन्तान पक्ष से यश मिलेगा। आध्यात्मिक शक्तियों की कृपा मिलेगी।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करें मंगल होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com