राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 09:58 बजे तक।
राशिफल
मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सतर्कता बरतते हुए यात्रा करें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
वृष: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। संयम का त्याग न करें। भविष्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लें। उपहार या सम्मान का भी योग है।
मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहते हुए ही यात्रा करें। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। फिर भी व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सचेत रहते हुए काम को पूरा करें।
सिंह: जीवन शक्ति बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जोखिम न उठाएं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री हैं। विरोधी और रोग को बढ़ावा देंगे। सचेत रहें।
कन्या: विरोधी परास्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
तुला: भागदौड़ रहेगी। रोजगार की दिशा में नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है, लेकिन वाणी पर संयम रखें। क्रोध और भावुकता के कारण तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी माध्यम से सफलता मिलेगी।
धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता का ध्यान रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं, भय से मुक्त होंगे।
कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शाही खर्च से बचना होगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।
मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। पिता और गुरु के सहयोग से सफलता मिलेगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features