भतीजी से दुराचार करने वाला चाचा गिरफ्तार

लखनऊ ,26 दिसम्बर कन्याविद्या धन दिलाने के नाम पर रिश्ते की भतीजी से दुराचार करने वाले आरोपी चाचा शत्रुहन लाल को पारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाजारखाला पुलिस ने भी शादी का झांसा देकर एक युवती से दुराचार के आरोपी को पकड़ा है।
भतीजी से दुराचार करने वाला चाचा गिरफ्तार
इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि बीते 23 दिसम्बर को बहादुरखेड़ा गांव निवासी शत्रुहन लाल मौर्य अपने रिश्ते की भतीजी को कन्याविद्या धन का फार्म भराने के बहाने से अपने साथ बुलाकर ले गया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरी से अपने ही घर की छत पर दुराचार किया था।
इस मामले में किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोस्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी। बीते 25 दिसम्बर को पारा पुलिस ने आरोपी को तिकोनिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं बीते 22 दिसम्बर को बाजारखाला इलाके में रहने वाली एक युवती ने अपने एक पड़ोसी नईम मलिक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में बाजारखाला पुलिस ने आरोपी नईम के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की थी। बीते 25 दिसम्बर को बाजारखाला पुलिस ने आरोपी नईम को न्यू हैदरगंज तिराहे से गिरफ्तार किया।

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com