सूर्य देव को नवग्रहों का राजा माना जाता है। यह सिंह राशि का स्वामी है और 17 अगस्त को राहु के ग्रहण योग से छूटकर अपने घर यानी सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। यहां वह 17 सितंबर तक रहेगा।
किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य का प्रभाव जीवन में सम्मान, सफलता, उन्नति, पिता के साथ अच्छे संबंध और उच्च पद आदि की संभावनाएं प्रकट करता है। वहीं, कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं होने पर जातक को मनचाही सफलता और सम्मान नहीं मिलता है।
मेष राशि
सूर्यदेव इस राशि से पांचवे स्थान पर गोचर करेंगे। इससे संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप रोमांस और विद्या के क्षेत्र में पास हो सकते हैं।
वृष राशि
सूर्यदेव इस राशि से चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। वृष राशि वालों सूर्य के इस गोचर से आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। व्यवसाय व नौकरी में आपको लाभ मिलेगा। आपको 17 सितम्बर तक भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
सूर्यदेव इस राशि से तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलता रहेगा। पराक्रम भाव में होने से 17 सितम्बर तक उनके द्वारा किये गए कामों से आपको भी लाभ मिल सकता है। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और जोखिम लेने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे। सफलता के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे वहीं साहस में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशि
सूर्यदेव इस राशि से दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि
सूर्यदेव इस राशि से में ही गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत करने के लिये थोड़ी कोशिशें करनी पड़ेंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऊर्जावान महसूस करेंगे और व्यक्तित्व में निखार आएगा।
कन्या राशि
सूर्यदेव इस राशि से बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। विदेश यात्रा के योग, नौकरी में स्थानांतरण, व्यर्थ के खर्च बढ़ सकते हैं। सांसारिक चीजों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि
सूर्यदेव इस राशि से 11वें स्थान पर गोचर करेंगे। लाभ स्थान में सूर्य के गोचर से आय बढ़ सकती है। उच्च पदस्थ लोगों से लाभ मिलेगा, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इच्छा पूर्ति के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।
वृश्चिक राशि
सूर्यदेव इस राशि से 10वें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की होगी। साथ ही आपके पिता को भी सफलता मिलती रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति और प्रमोशन मिल सकता है।
धनु राशि
सूर्यदेव नौंवें स्थान यानी भाग्य स्थान पर गोचर करेंगे। आपके सारे काम समय रहते पूरे होंगे। अपने हर कार्य में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
मकर राशि
सूर्यदेव आठवें स्थान पर गोचर करेंगे, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। अतः इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों से वाद-विवाद में पड़ें।
कुंभ राशि
सूर्यदेव इस राशि से सातवें स्थान पर गोचर करेंगे, जिससे जीवनसाथी से पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे, लेकिन वाद-विवाद की स्थिति को टालना ही बेहतर होगा। साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना है।
मीन राशि
सूर्यदेव इस राशि से छठवें स्थान पर गोचर करेंगे। छठे स्थान का संबंध रोग, ऋण और शत्रु से है। शत्रु प्रभावहीन होंगे। कोर्ट से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। परिश्रम से लाभ मिलने के योग हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features