12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: शारदी नवरात्रि द्वितीया।
राशिफल
मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यो में व्यस्त हो सकते है। मधुर संबंध बनेंगे।
मिथुन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
सिंह: धार्मिक या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका संबंधी कार्य पूरे होंगे।
तुला: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति आ सकती है। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में किया गया श्रम सार्थक होगा।
धनु: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।
मकर: रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
कुंभ: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
मीन: संबंधों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य रहेगा। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है। मधुर संबंध बनेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features