आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 20 दिसंबर का राशिफल।
20 दिसंबर का राशिफल-
मेष- आज आप अपने घर में होने वाली कलह से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप प्रेम में न उलझें, मध्यम स्थिति चल रही है।
वृषभ- आज आपके लिए दिन अच्छा-बुरा दोनों ही बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। आज एक कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है, लेकिन आप ऊर्जावान बने हुए हैं। आज कोई नुकसान नहीं दिख रहा है। तरक्की करेंगे।
मिथुन- आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। आज आप तरक्की करते दिख रहे हैं और व्यवसायिक स्थिति सही होती दिख रही है।
कर्क- आज अच्छी स्थिति है। जिस चीज की जरूरत है,वह आज जीवन में आ जाएगा। आज आपके जीवन में धन का आगमन हो रहा है और व्यवसायिक तरक्की कर रहे हैं।
सिंह- आज आपकी बरसों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। आज वित्तीय संकट से उबर जाएंगे लेकिन प्रेम सही दिशा में नहीं है। आज आप अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
कन्या- आज आपके लिए चिंतित मन बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज खर्च को लेकर परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा प्रेम, स्वास्थ्य मध्यम है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे।
तुला- आज आपकी स्थिति व्यापारिक और आर्थिक ठीक हो रही है और स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति बदलाव के दौर में है। लेकिन अच्छा होगा। कोई परेशानी की बात नहीं है।
वृश्चिक- आज आपको भाग्यवश कुछ अच्छा मिल सकता है, व्यवसायिक सफलता मिलने के योग हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक है। इसके अलावा प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है।
धनु- आज विपरीत परिस्थितियों से आप आगे निकल रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपके लिए प्रेम अच्छा है और व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी चल रही है।
मकर- आज आप थोड़ा ध्यान देकर समय को पार करें। आज आपके लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपके लिए प्रेम अच्छा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं।
कुंभ- आज आनंददायक जीवन होगा और आप रंगीन बने रहेंगे। आज प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा जो लोग शादीशुदा हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा है।
मीन- आज आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य संभाल कर चलें। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। इसके अलावा व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features