लखनऊ : योग और बियर का कोई जोड़ हो सकता है। शायद आप कहेंगे नहीं, पर आप जान कर हैरान हो जायेंगे कि जर्मनी में आजकल बियर व योग को जोड़ कर नया प्रयोग किया जा रहा है। जर्मनी में इस योग को बियर योग का नाम दिया गया है। जिसमें लोग बियर पीते.पीते योगा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोट्र्स की गर मानें तो यहां बियर योगा शुरू करने वाले लोगों का कहना है कि लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है।
बियर का नाम सुनते ही लोग खिंचे चले आते हैं। योगा शुरू करने से पहले इसका एक घूंट उन्हें शांत करने में मदद करता है। इसमें बियर को सिर्फ पीना ही नहीं होता, बल्कि उसकी बोतल भी बैलेंस करनी होती है। लोग सिर पर बोतल रख के योगासन करते हैं। बियर योगा के लिए एक साइट भी बनाई गई है। यह ट्रेंड जर्मनी के अलावा बाकि देशों में भी हिट हो रहा है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features