2020 में भारतीयों ने 19 हजार बार ALEXA को कहा ‘I LOVE YOU’
February 11, 2021
साल 2020 कुछ लोगों के लिए बड़ा ख़ास रहा तो कुछ लोगों के लिए बहुत बुरा। वैसे फिर भी हम यह उम्मीद करते हैं कि ऐसा साल दोबारा ना आए। साल 2020 में लॉकडाउन लगा था जिसके चलते हर किसी को कामकाज छोड़ कर अपने घर में बैठना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने घर के अंदर खाना बनाकर अपना समय गुज़ारा, तो कुछ लोगों ने Amazon Alexa से बातचीत कर अपना समय निकाल दिया।
वैसे इसी क्रम में हिंदुस्तानियों ने साल 2020 में Amazon Alexa को एक दिन में 19 हज़ार बार ‘I Love You’ कहा है। जी हाँ, सामने आने वाली एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बीते साल Alexa के साथ ग्राहकों की बातचीत में 67 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। इसमें उन्होंने 19 हज़ार बार अलेक्सा को ‘I Love You’ बोला है। यह साल 2019 के मुक़ाबले 1,200 प्रतिशत ज़्यादा है। वैसे एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, ‘बीते साल भारतीय यूज़र्स ने Alexa की आवाज़ को पसंद करते हुए, उसे हर दिन 8.6 लाख बार स्मार्ट होम गैजेट को नियंत्रित करने के लिए कहा।’
इसी के साथ कंपनी ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘नॉन मेट्रो शहरों के लगभग 50 प्रतिशत लोग अपने घरों में ईको डिवाइस ला रहे हैं।’ आप सभी जानते ही होंगे Alexa ने भारत में अपने तीन साल बीते समय में ही पूरे कर लिये हैं। इसी ख़ुशी के मौक़े पर कंपनी ने 15 फरवरी को रात 12 बजे 24 घंटे के लिए ईको डिवाइस की बिक्री के लिए सेल जारी की है।