2020 में सबसे ज़्यादा सर्च किया गया यह फ़ूड आइटम

2020 बहुत कम लोगों के लिए अच्छा रहा। वैसे साल 2020 एक ऐसा साल है जिसे हम चाहकर भी नहीं भुला सकते हैं। आपको याद ही होगा साल 2020 में लॉकडाउन लगा था। उस दौरान घर से बाहर जाने और बाहर का खाने सभी पर एकदम से रोक लग गई थी। वैसे केवल भारत ही नहीं बल्कि सभी देशों का यही हाल था। वहीँ जैसे ही लॉकडाउन खुला वैसे ही लोगों ने बाहर के खाने का जमकर लुत्फ़ उठाया और अब तक उठा रहे हैं। फिलहाल हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2020 में सबसे अधिक क्या सर्च किया गया।

हाल ही में British insurance comparison company MoneyBeach की 109 देशों में की गयी रिसर्च में सामने आया है कि, दुनियाभर के 44 देशों में Takeaway के लिए सबसे ज़्यादा जो खाना ऑर्डर किया गया वो पिज़्ज़ा ही था। जी हाँ, इस लिस्ट में भारत, सऊदी अरब, मोरक्को, पोलैंड, साउथ कोरिया, इंडोनेसिया, पेरू शामिल रहे जहाँ पिज़्ज़ा पहली पसंद रहा। एक वेबसाइट के मुताबिक पिज़्ज़ा साल 1980 के दशक में भारत आ गया था लेकिन उस समय यह मशहूर नहीं हुआ। उसके बाद साल 1996 के आसपास जब किसी अमेरिकी फ़ास्ट फ़ूड चैन ने पैन पिज्जा वाली अपनी शॉप खोली तो लोगों को पिज़्ज़ा के बारे में जानकारी मिली।

उसके बाद साल 1998 में, चेन्नई का पहला इटैलियन रेस्टॉरेंट, Bella Ciao, खुला जो इटैलियन पास्ता और पिज़्ज़ा सर्व करता था। देखते ही देखते पिज़्ज़ा आम लोगों के बीच मशहूर हो गया और आज यह दुनियाभर के लोगों की पहली पसंद बन चुका है। वैसे आप भी कमेंट में बताइए जरूर कि आपने साल 2020 में पिज्जा सर्च किया या नहीं।।।?

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com