लखनऊ : पलक झपकते ही पांच मंजिल की इमारत हो गयी जमीनदोज। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में बुधवार की दोपहर एक पांच मंजली की निमार्णाधीन इमरात अचानक भरभरा कर ढह गयी। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग मलबे में दबे हैं। सेना व एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि उक्त बिल्डिंग समाजवादी पार्टी नेता की है। 
कानपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के जाजमऊ इलाके में एक सपा नेता की पांच मंजली की इमारात का निमार्ण कार्य हो रहा था। निमार्ण कार्य में दर्जनों मजदूर लगे थे। बुधवार की दोपहर अचानक निमार्णाधीन बिल्डिंग भरभरा कर ढह गयी। इस हादसे में वहां मौजूद सभी लोग दब गये। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े तो मंजर देख दंग रह गये। मलबे के नीचे दर्जनों लोग दबे हुए थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गये। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और सेना को भी बुला लिया गया। अब तक मलबे से करीब 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस हादसे में अभी मरने वालों की संख्या और बढऩे की आशंका है। इलाके में इस बात की चर्चा है कि मनाक की अनदेखी कर बिल्डिंग का निमार्ण कराया जा रहा था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features