लखनऊ : बॉलीवूड में होने वाली हर हलचल फैन्स के लिए अहम होती है। अभिनेता व अभिनेत्री से जुड़ी हर बात उनके प्रशांसकों के लिए उतनी ही जरुरी होती है, जितनी जिंदगी में और चीजें। इसको देखते हुए हम आपको आज यह बताने जा रहे हैं कि बॉलीवूड मेें कई जोड़े ऐसे भी है, जो अक्सर किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मायानगरी में कुछ पति ऐसे भी हैं, जिनकी पत्नियां उनसे उम्र में बड़ी है। यह बात बॉलीवूड इंडस्ट्री के लिए अहम तो नहीं है पर स्टार्स के फैन्स के लिए जरुरी है।

हमे ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में पता लगा तो पता चला कि उनकी पत्नियां उनसे उम्र में बड़ी है। अब बात करते हैं ऐसी ही कुछ जोडिय़ों की।
पहले नम्बर पर है बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन। अभिषेक 41 साल के होने वाले हैं। 5 फरवरी 1976 को जन्में अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि उम्र में ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। ऐश का जन्म 1 नवंबर 1973 को मेंगलोर में हुआ था।
फराह खान और शिरीष कुंदर। शिरीष कुंदर का जन्मदिन 24 मई 1973 को है, जबकि फरहा खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को है। फरहा शिरीश से 8 साल बड़ी हैं।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेािसया। अर्जन की डेट आफ बर्थ 26 नवम्बर 1972 की है, जबकि मेहर की डीओबी 30 नवम्बर 1970 की है। मेहर अर्जुन से 2 साल बड़ी हैं।
सैफ अली खान और अमृता सिंह। सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ था, जबकि उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 का है। इस लिहाज से दोनों के बीच 12 साल का अंतर है।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टïी। राज की डेट आफ बर्थ 9 सितम्बर 1975 है, जबकि शिल्प की डीओबी 8 जून 1975 है। इस हिसाब से शिल्पा अपने पति राज से 3 माह बड़ी हैं।
आदित्य पंचोली और जरीना वहाब। आदित्य का जन्म 4 जनवरी 1965 को हुआ था,जबकि जरीना की डेथ आफ बर्थ 17 जुलाई 1959 है। दोनों के बीच 6 साल का अंतर है।
धनुए और ऐश्वर्या। धनुए की डीओबी 28 जुलाई 1983 है, जबकि ऐश्वर्या का जन्म 1 जनवरी 1982 को है। दोनों के बीच एक साल का अंतर है।
फराहान अख्तर और अधुना अख्तर। फरहान अख्तरए की डेट आफ बर्थ 9 जनवरी 1974 है, जबकि अधुना अख्तरए 30 मार्च, 1967 को पैद हुई थी। दोनों पति-पत्नी के बीच 7 साल की छोटाई बड़ाई है।
कुणाल खेमू और सोहा अली खान। खेमू इस वक्त 33 साल के है और उनका जन्म 25 मई 1983 का है। वहीं सोहा इस वक्त 37 की है और उनका जन्म 4 अक्टूबर 1978 का है। दोनों के बीच 5 साल का अंतर है।
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर। महेश की डीओबर 9 अगस्त 1975 है,जबकि नम्रता की डेट आफ बर्थ 22 जनवरी 1972 है। इसके अनुसार नम्रता 3 साल महेश से बड़ी हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features