भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैंचों की वनडे सीरीज 20 अगस्त से शुरू हो रही है। दोनों देशों के बीच श्रीलंकाई सरजमीं पर खेली गई सीरीज दो चरणों में बंटी हुई है। पहले फेज में श्रीलंका का दबदबा रहा तो दूसरे में भारत का। लेकिन धोनी के टीम इंडिया का कप्तान बनते ही लंका में भारत की कायापलट हो गई। जो कारनामा बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सके वो धोनी ने लगातार तीन बार कर दिखाया।
बैन हटने के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, चाहते हैं स्कॉटलैंड में खेलना…
साल 1985 से 2006 तक टीम इंडिया ने श्रीलंका के 4 दौरे किए। 1985 में खेली पहली सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। 1993 में खेली दूसरी सीरीज में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 2-1 से मात दी। इसके बाद 1997 में विश्वचैंपियन श्रीलंका ने भारत को 3-0 से रौंद दिया।
दोनों देशों के बीच खेले गए 15 मैचों में भारत ने 11 और श्रीलंका ने 4 मैच जीत हासिल की है। जबकि इससे पहले खेल गए 11 मैचों में भारत ने 6 और भारत ने 2 मैच में जीत हासिल कर सकी थी। 3 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।
धोनी और जहीर खान
तीसरे मैच में श्रीलंकाश्रीलंका को भारत ने मात देकर 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी(76) और रैना(53) रन की पारियों की बदौलत 237 रन बनाए। गेंदबाजों ने टीम इंडिया को 33 रन से जीत दिला दी। इसके बाद अगले मैच में विराट, धोनी और रैना की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 258 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजों ने बखूबी अपना काम किया और 58 रन से टीम इंडिया को जीत दिलाकर श्रीलंकाई धरती पर पहली सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया। इसके बाद पांचवें मैच में श्रीलंका ने जीत हासिल कर सीरीज में हार के अंतर को कम कर लिया।
धोनी की कप्तानी में लगातार तीसरी बार खिताबी जीत हासिल करने पहुंची टीम इंडिया ने हंबनटोटा में खेले गए पहले वनडे में 21 रन से जीत हासिल की। इस मैच में सहवाग ने 96 और विराट ने 106 रन बनाए। भारत के 314/6 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका केवल 293/9 रन बना सकी। संगकारा का शतकीय पारी पर पानी फिर गया।
इसके बाद दूसरे वनडे में श्रीलंका ने भारतीय बल्लेबाजों को 133 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 181 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर कर ली।
इसके बाद बाकी के तीन मैचों में भारत ने 5 और 6 विकेट से जीत हासिल कर खिताबी जीत हासिल की। पांचवें और आखिरी मैच में 20 रन से जीत हासिल कर भारत ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features