मेष (Aries): धन के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है।
वृष (Taurus): गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा। पूंजीनिवेश करते हुए सावधानी बरतिएगा।
मिथुन (Gemini): आज का दिन अनुकूल रहेगा। लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग बनेगा। व्यापार में आय बढने की और दिए गए धन की वसूली हो सकती है।
कर्क (Cancer): उच्चाधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलिएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में विघ्न आने की संभावना है।
सिंह (Leo): स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रह सकती है। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।
कन्या (Virgo): प्रातःकाल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीतेगा। साझेदारों के साथ आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का प्रतिकार करना होगा।
तुला (Libra): गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपकी प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे।
वृश्चिक (Scorpio): मानसिक रूप से आपमें भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। अभ्यास और कैरियर सम्बंधी विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे।
धनु (Sagittarius): पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करने की गणेशजी की सलाह है। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की आशंका है।
मकर (Capricorn): आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो कि आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की सलाह है। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।
मीन (Pisces): दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features