आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 24 मई का राशिफल।
24 मई का राशिफल-
मेष- आज भाग्यवश आपका काम बन सकता है। आज अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहुत अच्छा है। अपनी सेहत पर ध्यान दे क्योंकि वह खराब हो सकती है।
वृषभ- आज राजसत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा और उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में खटास हो सकती है। व्यापार अच्छा चल रहा है।
मिथुन- आज आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन अभी निवेश न करें। आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार भी बढ़िया चल रहा है।
कर्क- आज परिस्थितियां प्रतिकूल चल रही हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। आज प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा।
सिंह- आज भाग्यवर्धक स्थिति है। आशातीत सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम, व्यवसाय आपका अच्छा चल रहा है।
कन्या- आज खर्चों से थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में दूरी, व्यापार आपका ठीक है। कुछ बहुत बुरा होने वाला है इसलिए पहले से सतर्क हो जाएं।
तुला- आज आप बड़ी मुश्किलों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। हालाँकि आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। जो बड़ी मुसीबत आ रही है उससे जल्दी उबर नहीं पाएंगे।
वृश्चिक- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार उत्तम है। इसके अलावा कुछ खास है जो होने वाला है।
धनु- आज जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आज संतान पक्ष आज्ञा का पालन करेगा। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार की स्थिति बहुत बढ़िया है।
मकर- आज पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक सफलता के साथ भाइयों-मित्रों के सहयोग से कुछ अच्छी स्थिति बनेगी। आज आपके भाई-बहन भी कुछ अच्छा करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है।
कुंभ- आज निर्णय लेने की क्षमता अत्यंत क्षीण दिखाई दे रही है। संतान पक्ष आपकी आज्ञा का पालन करेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है।
मीन– आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे हो सकता है सभी मित्रता का हाथ बढ़ा दें। आज स्वास्थ्य डिस्टर्ब करने वाला है लेकिन प्रेम और व्यापार सही चल रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features