25 अक्टूबर 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रि की दुर्गानवमी एवं विजयादशमी या दशहरा।

विशेष: पंचक दोपहर 03:25 बजे से प्रारंभ, 30 अक्टूबर को दोपहर 02:55 बजे पर सामाप्त।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष: महिला अधिकारी या घर की मुखिया से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: रोग और विरोधी परास्त होगा फिर भी पारिवारिक तनाव रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आपसी संबंधों में निकटता आएगी।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com