आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 28 जनवरी का राशिफल।

28 जनवरी का राशिफल-
मेष- आज धनार्जन हो सकता है और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा है। आज आपका प्रेम मध्यम है और कुटुम्बीजनों में वृद्धि सम्भव है। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ- आज आपका काम रंग लाएगा। आज व्यवसायिक लाभ, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके अलावा प्रेम की भी स्थिति अच्छी है।
मिथुन- आज भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी होगी। इसके अलावा भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से समय सही है।
कर्क- आज आपके लिए समय अद्भुत है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छा है। आज आप बहुत तरक्की कर रहे हैं। आज आपका बहुत बढि़या जीवन चलेगा।
सिंह- आज मन थोड़ा परेशान रहेगा और प्रेम पर थोड़ा ध्यान दें। आज स्वास्थ्य ठीक चल रहा है।
कन्या- आज आर्थिक मामले सुलझेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज स्वास्थ्य भी अच्छा है और प्रेम बदलाव की ओर चलता रहेगा। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।
तुला- आज विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और सूझबूझ से काम लेंगे। आज जीवन में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। समय अच्छा है।
वृश्चिक- आज आपका भाग्य साथ देगा और स्वास्थ्य भी ठीक है। आज प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। नकारात्मक उर्जा की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
धनु- आज जीवन में प्रेम का संचार होगा और निर्णय लेने की क्षमता के कारण बहुत अच्छा कर जाएंगे। आज भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। व्यापारिक रूप से सही चल रहे हैं।
मकर- आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
कुंभ- आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें और धीरे-धीरे समय बदलता जाएगा। आज अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।
मीन- आज आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खराब समय है लेकिन आप पार कर लेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features