29 जनवरी 2021 राशिफल :- जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा आपके लिए

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 29 जनवरी का राशिफल।

 29 जनवरी का राशिफल-

मेष: आज का दिन मिला जुला रहेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी की अधिकता होने से विवाद हो सकता है। आप आज तनावग्रस्त हो सकते हैं।

वृषभ: आज आप उलझन में रहेंगे। आप आज कुछ अधूरा सा महसूस करेंगे। आज परिवार के लोगों की याद सताएगी। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन: आज आपकी परेशानी दूर होगी। परिवार के लोगों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। आप खुश रहेंगे।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। घूमने के लिए जाएंगे।

सिंह: आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आज कुछ ख़ास हो सकता है। परिजनों की मदद से आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या: आज आपको धन लाभ होगा। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुला: आपको कारोबार में नए मौके मिलेंगे। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे। दिन अच्छा  बीतेगा। आपकाे धन लाभ होगा। अनजान व्यक्तिों से सावधान रहें।

वृश्चिक: आज आपको काफी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ेगा। धन संबंधी दिक्कत के चलते आपके कुछ कार्य रूक सकते हैं। आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

धनु: आज अपनों से मुलाकात हो सकती है। सगे संबंधियों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। आध्यात्मिक चर्चा में मन लगेगा। सेहत सुधरेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। योग-व्यायाम को अपनाएं।

मकर: आज सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। आप धर्म-कर्म की ओर अग्रसर होंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ जाने से परेशानी रहेगी।

कुंभ: किसी सामाजिक जलसे में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दिन अच्छी बीतेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ज्यादा तनाव लेने से बचें। किसी काम में नुकसान होने की आशंका है।

मीन: किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। जितनी जल्दी हो सके अपने विवाद को दूर कर लें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com