मेष (Aries): व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। आपके किसी प्रोजेक्ट को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रवास के भी योग हैं। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का आज आप प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है।कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।
मिथुन (Gemini): गणेशजी चेतावनी देते हुए बताते हैं कि गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति ऑपरेशन न कराएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भक्ति आपके मन को शांति देगी।
कर्क (Cancer): संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से भरा मन आज विपरीत लिंग की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभव शौक-मौज की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण और वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आ सकता है।
तुला (Libra): गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगी। कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
धनु (Sagittarius): गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त होगी।
मकर (Capricorn): ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी- धंधे में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी गिरने या चोट लगने से संभलने के लिए गणेशजी कहते हैं।
कुंभ (Aquarius): पैसे के लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगी। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचते रहें।
मीन (Pisces): समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। लग्न योग है। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। गणेशजी की कृपा रहेगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features