दुनियाभर में आप सभी ने कई ऐसे लोग देखे होंगे जो चाय के दीवाने हैं। चाय कई लोगों को बहुत पसंद होती है और वह चाय के बिना नहीं रह सकते। वैसे आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं। यह महिला केवल चाय ही पीती है। जी हाँ, बीते 33 सालों से केवल चाय पीकर ही यह महिला जी रही है। इस महिला का नाम पल्ली देवी है जो कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर विकासखण्ड के बरदिया गांव में रहती है। वैसे पल्ली देवी से मिलने के लिए आसपास के क्षेत्र से लोग आते रहते हैं। वैसे पल्ली देवी ऐसी महिला हैं जो बीते 33 सालों से केवल चाय पीकर ही जीवित हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य भी हैं।

वैसे इस महिला को देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए क्योंकि उन्हें समझ नहीं आया कि ‘कैसे केवल चाय पीकर महिला जिंदा रह सकती हैं।’ पल्ली देवी के आस-पास में रहने वाले लोग उन्हें ‘चाय वाली चाची’ या ‘चाय वाली आंटी’ कहकर पुकारते हैं। उनके आस-पड़ोस के लोग बताते हैं कि ‘पल्ली देवी ने पिछले 33 सालों से सिर्फ चाय पी है, वे इसके अलावा कुछ भी खाती-पीती नहीं।’ वैसे आपको हम यह भी बता दें कि पल्ली देवी की उम्र तकरीबन 44 वर्ष है और उनके पिता का कहना है कि ‘जब ये 6वीं कक्षा में थीं, तबसे इन्होंने भोजन करना छोड़ दिया था। बचपन में वो चाय के साथ बिस्किट, ब्रेड लेती थीं लेकिन बाद में उन्होंने सब कुछ खाना छोड़ दिया। अब वे केवल चाय ही पीती हैं।’
इस बारे में पल्ली देवी का कहना है, ‘उन्हें अब भूख ही नहीं लगती लेकिन दिन ढलने के बाद वे लाल चाय पी लेती हैं।’ वैसे आप सभी को यह जानने के बाद हैरानी होगी कि पल्ली देवी को डॉक्टर अच्छी तरह से चेक कर चुके हैं, पर उन्हें कोई बीमारी नहीं है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features