4 जुलाई दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किस पर कृपा बरसानें वाले है अंजनी के लाल….

सूर्य आज भी यथावत मिथुन राशि में विध्यमान रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, इन दोनों को विशाखा नक्षत्र का साथ मिलेगा, इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में….

मेष :-

मेष राशि के जातक आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, सही समय का इंतजार करने में ही फायदा है। 

sawan : सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म होगा श्रावण मास

वृष :-

वृष राशि के जातक अगर कहीं धन व्यय करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है, धन निवेश से लाभ होगा। और साथ ही आपको पेर्मोसन मिलने की सम्भावना है।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

कर्क :-

कर्क राशि के जातकों के अटके काम आज बन सकते हैं, प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

सिंह :-

सिंह राशि के जातक आज अगर किसी ऑफीशियल टूर पर जाते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला :-

तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

धनु :-

धनु राशि के जातक आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं, परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें।
 
मकर :-

मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है।

मीन :-

मीन राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com