कैलिफॉर्निया में खोजकर्ता एक नए जीव को लेकर हैरान है। इस जीव के 4 प्राइवेट पार्ट है, 414 पैर और 200 जहरीले ग्रंथियां है।

इस जीव का नाम इलेक्मे टोबिनी (illacme tobini) है। इसकी खासियत है कि यह अपने 414 पैरों में से 4 पैरों को प्राइवेट पार्ट में तब्दील कर लेता है। यह जीव मिलिपेडे परिवार का हिस्सा है और इसे इलेक्मे पेनिपीस की दूसरी प्रजाति का जीव माना जा रहा है, जिसके करीब 750 पैरे होते हैं।
दोनों जीवों के ज्यादातर लक्ष्ण समान देखने में समान है और दोनों की रेशम पैदा करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन एक चीज है जो टोबिनी को पेनिपीस से अलग बनाता है और वो हैं उसके चार प्राइवेट पार्ट। जबकि पेनिपीस में केवल एक प्राइवेट पार्ट होता है।
मिरर के मुताबिक वर्जिनिया टेक के एनोटोमोलॉजी डिपार्टमेंट के अस्सिटेंट प्रोफेसर पॉल मारेक ने कहा कि मैंने कभी यह उम्मीद नहीं की थी इस ग्रह पर इतने पैरों वाला कोई जीव सिर्फ 150 मील दूर स्थित गुफा में मिलेगा।
आरटी के मुताबिक इस कीड़े की खोज गुफा जीवविज्ञानी डॉक्टर जीन क्रेजा ने की है। लेकिन मामवे की संवेदनशीलता को देखते हुए ये जीव कहां से प्राप्त हुआ है इस बात का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। टोबिनी के शरीर में ग्रंथियां होती है जो कि रासायनिक जहर छोड़ती है, जो कि दुश्मनों को डराने के लिए बने होते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features