जब हम कोई अचीवमेंट पा लेते हैं तो खुशी से झूम उठते हैं। वो अचीवमेंट और भी खास तो तब हो जाती है जब वो खुशी हमें हमारे स्पेशल डे पर या किसी खुशनुमा दिन पर मिले। ऐसा ही कुछ इन चार भारतीय खिलाड़ियों के साथ में हुआ है। तो चलिए आज आपसे शेयर करते हैं अपने जन्मदिन पर मैदान में अर्धशतक जड़ने वाले इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम।

1. विनोद कांबली
पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का 21वां जन्मदिन उनके लिए काफी खास रहा था। उन्होंने अपना 21वां बर्थडे 18 जनवरी, 1993 को सेलिब्रेट किया था। उस दिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों की पारी नाबाद खेली थी। हालांकि वो एक ओडीआई मैच था तो उन्होंने ये 100 रन काफी स्लो बनाए थे। उन्होंने 149 गेंदों पर शतक बनाया था। वहीं इंडिया ने ये मैच 4 विकेट रहते ही जीत लिया था।
2. नवजोत सिंह सिद्धू
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू की बात करें तो उन्होंने ने भी अपने 31वें जन्मदिन पर ये कारनामा कर दिखाया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के विपक्ष में शानदार पारी खेलते हुए 65 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत ये मुकाबला भारत ने आसानी ने जीत लिया था।
ये भी पढ़ें- फेडरर से भिड़ने को बेकरार है 97 साल का खिलाड़ी, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
ये भी पढ़ें- टोक्यो ओलपिंक के मेडलों में हुआ है 32 किलो सोने का इस्तेमाल, ऐसे बना
3. युसूफ पठान
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व आलराउंडर रहे युसूफ पठान भी इस लिस्ट का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने जन्मदिन पर 50सा लगाया था। बता दें कि ये कारनामा उन्होंने अपने जन्मदिन पर 17 नवंबर साल 2008 को किया था। उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बना कर अर्धशतक अपने खाते में जोड़ लिया था। उनकी पारी की वजह से ही टीम इंडिया एक बेहतरीन स्कोर तक पहुंची सकी थी। वहीं ये मुकाबला भारत ने इनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 54 रन रहते ही जीत लिया था।
4. ईशान किशन
वहीं भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन भी इस लिस्ट के सबसे नए सदस्य बन गए हैं। हैं। उन्होंने ने भी अपने 23वें जन्मदिन पर ताबड़तोड़ 59 रनों की बरसात कर दी थी। बता दे श्रीलंका के खिलाफ खेले पहले वन डे मुकाबले में ईशान ने अपने डेब्यू मैच में ही 59 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने में सफल रहे थे। बता दे ईशान ने अपने टी 20 डेब्यू में भी फिफ्टी बनाने में सफल रहे थे।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					